Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

आईपैक के खिलाफ जांच तेज होने की उम्मीद

आईपैक छापेमारी में शामिल अफसरों से मिलेंगे ईडी डायरेक्टर राहुल नवीन

21 Jan 2026

आईपैक के खिलाफ जांच तेज होने की उम्मीद

कोलकाता। बंगाल में ईडी बनाम दीदी का मुद्दा लंबा खींचने वाला है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन गुरुवार को कोलकाता में होंगे। उनका दौरा आईपैक के दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर हुई छापेमारी के 13 दिनों के बाद हो रहा है। छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी के हस्तक्षेप पर हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। राहुल नवीन बंगाल ज़ोन के ईडी अफसरों खासकर आईपैक छापेमारी में शामिल अधिकारियों से मिलेंगे। वह बंगाल सरकार और ईडी के बीच बढ़ते तनाव के बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस से भी मुलाकात करेंगे। 8 जनवरी को ईडी ने आईपैक के दफ्तर और प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की थी। कार्रवाई शुरू होते ही सीएम ममता बनर्जी कोलकाता के पुलिस कमिश्नर और डीजीपी के साथ पहुंच गईं। इसके बाद लंबे समय तक हंगामे का माहौल रहा। 
आरोप है कि कोलकाता पुलिस ने ईडी अधिकारियों को जांच करने से रोक दिया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां अदालत ने ईडी अफसरों के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगा दी। इसके बाद से राज्य सरकार और केंद्र की जांच एजेंसी के बीच टकराव बढ़ गया। ईडी ने बंगाल में अपने अधिकारियों की सुरक्षा पर चिंता जताई है। कोलकाता दौरे में ईडी डायरेक्टर उन टीमों से मुलाकात करेंगे, जो आईपैक छापेमारी में शामिल थे। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय जांच को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस दौरे का मकसद ईडी अफसरों का मनोबल बढ़ाना है। 
विभाग चाहता है कि ईडी के अधिकारी तनाव के बीच भी ठीक से काम कर सकें। आईपैक पर छापे ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल मचा दी है। सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ईडी के सहारे उसकी चुनावी रणनीति से जुड़ी सूचनाएं हासिल करना चाहती है। टीएमसी ने इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं । हाई कोर्ट ने बुधवार को टीएमसी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ईडी ने आईपैक डायरेक्टर प्रतीक जैन के ऑफिस से गोपनीय फाइलें और डेटा जब्त किया है। ईडी का दावा है कि छापे की कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए की गई थी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपैक के खिलाफ जांच तेज होने की उम्मीद
आईपैक छापेमारी में शामिल अफसरों से मिलेंगे ईडी डायरेक्टर राहुल नवीन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News